फरीदाबाद, जून 13 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ जोन की तोड़फोड़ शाखा द्वारा शुक्रवार को मुख्य बाजार में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने के बाद छोड़ा गया मलबा अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। करीब 50 दुकानों के सामने से जेसीबी की मदद से तोड़फोड़ कर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कार्रवाई के बाद निकला मलबा शनिवार देर शाम तक भी नहीं उठाया गया। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई। यह भी पढ़ें- दुकानों के आगे मलबा पड़ा रहने से परेशानी सड़क पर पानी भरने तथा मलबा फैले होने के कारण लोगों को पैदल चलने में परेशानी हुई। फरीदाबाद नगर निगम के अधिशासी अभियंता डाल चंद ने कहा कि मामले की जानकारी मि...