बक्सर, मार्च 1 -- पेज तीन के लिए ---- डर बगेन गोला बाजार से चोरों ने एक ही रात तीन दुकानों में की चोरी आभूषण, कपड़ा व नगदी सहित लगभग 3 लाख की संपत्ति चोरी ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बगेन गोला बाजार में चोरों ने थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित तीन दुकानों का शटर व खिड़की तोड़ लगभग 3 लाख रुपये के आभूषण, कपड़ा व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद व्यवसायियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। घटना के संबंध बताया जाता है कि एकरासी गांव निवासी संतोष वर्मा, पिता कृष्ण कुमार सोनार की बगेन गोला पर आभूषण तथा कपड़े की दुकान है। शाम करीब 7 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह जब वे अपनी दुकान पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गए। उनकी दुकान के साथ-साथ बगल के दुकानदार आकाश वर्मा की आभूषण दुकान व राजकुमार महतो की दुकानों के भी शटर टूटे हुए थे। मकान के दक्षिण की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.