हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को मेयर गजराज बिष्ट से व्यापारियों ने किराए की यथास्थिति बनाए रखने की मांग उठाई। इस दौरान किराए में बढ़ोतरी को व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताया गया। नगर निगम ने अपनी दुकानों के किराए में पांच गुना की बढ़ोतरी कर दी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद से व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को किराया नहीं बढ़ाने की मांग के लिए नगर निगम पहुंचे व्यापारियों ने मेयर से मुलाकात कर कहा कि व्यापारी वर्ग को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। ऑनलाइन कारोबार और प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही व्यापार कम हो रहा है। यह भी पढ़ें- दुकानों का किराया बढ़ाने के विरोध में उतरे व्यापारीविपक्ष की आवाज़ बाजार में लगातार मंदी का...