चम्पावत, फरवरी 26 -- चम्पावत। चम्पावत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री के तीन सैंपल जांच के लिए लैब भेजे। विभागीय अधिकारियों ने मिलावटी सामग्री बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान दल ने विभिन्न मिठाई की दुकानों और शॉपिंग मॉल्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खोया, मैदा और गुजिया के तीन नमूने जांच के लिए भेजे। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने व्यापारियों से उच्च गुणवत्ता की सामग्री बिक्री करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...