दुकानें सील होने से बंद रही बैंक, परेशान
बदायूं, मार्च 19 -- दातागंज के सैजनी गांव में एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्याकांड के मामले में कार्रवाई की जा रही है। सैजनी गांव में अपराधियों की 24 दुकानों को प्रशासन ने सील कर दिया है और कुछ दुकानों को बीते दिन गिरा दिया है। बुल्डोजर लगाकर गिराया है। जिन 24 दुकानों को सील किया गया है उन 24 दुकानों में यूपी ग्रामीण बैंक है। बैंक मैनेजर आशुतोष ने बताया कि दुकानें सील होने से बैंक भी सील हो गई है। इसलिए बैंक को बंद कर दिया गया है और इसीलिए उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। उपभोक्ता दिनभर वहां खड़े रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.