दुकानदार से 1 लाख का सामान लेकर भागे उचक्के
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- कस्बा में एक कॉस्मेटिक की दुकान से चालबाजों ने नोटों के तीन हार और शादी का सामान समेत लगभग एक लाख की कीमत का सामान खरीद कर ऑनलाइन पेमेंट डालने का प्रयास करते बाइक से रफू चक्कर हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई दुकानदार अपने मामले की शिकायत दी है। सुनील राठौर निवासी मोहल्ला बाजार गंज में कॉस्मेटिक की दुकान है। ग्राहक बनकर आये चालबाज ने 51- 21 हजार और 11 हजार नए नोटो के हार और शादी का सामान की खरीदारी की। इसके बाद उन्होंने पेमेंट के लिए बारकोड मांगा और पेमेंट डालने का प्रयास करते नजर आए। इसी बीच दुकानदार दूसरे ग्राहक के साथ बातचीत करने लगा। इसी बीच मौका पाकर बाइक से भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.