मथुरा, अप्रैल 27 -- थाना मगोर्रा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नैनूं पट्टी की ओर जाने वाले मार्ग से शनिवार देर रात दुकानदार को कार में बिठा कर लूट करने के आरोप में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूटी रकम में से 27 हजार 950 रुपये, असलाह व कार बरामद की। थानाध्यक्ष हरीश चौधरी ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दो बजे उप निरीक्षक प्रशान्त शर्मा, अंकित कुमार, पविन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने सूचना पर नैनूं पट्टी की ओर जाने वाले रास्ते से चेकिंग के दौरान विगत दिन दुकानदार गौरव को कार में बिठा कर लूट करने के मामले में वांछित बंटू उर्फ पुष्षेन्द्र सिंह निवासी गांव मल्हू, मगोर्रा और राजू उर्फ राजकुमार निवासी गांव स्योबा, मगोर्रा को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- कटिहार: देसी कट्टा, दो कारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.