अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रघुवीरपुरी में दुकानदार से मारपीट व लूटपाट में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। मोहल्ला रघुवीरपुरी निवासी कार्तिक गुरुवार को दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी चार-पांच युवक गाली गलौज करते हुए आ गए थे। दुकान में घुसकर मारपीट कर दी थी। गल्ले में रखे रुपए निकाल कर ले गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। देर रात पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी कार्तिक सारस्वत,सुनील गौतम,हितिक कुमार उर्फ हनी और प्रेम को गिरफ्तार जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- दुकानदार से मारपीट, धमकी थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने दुकान में घुसकर मारपीट की थी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।...