रुडकी, मार्च 28 -- कलियर। इमाम साहब रोड पर विवाद के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर निवासी गुफरान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 मार्च की शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कलीम, तालिब, शाकिब, फरीद और हसीम निवासी इमाम साहब रोड, कलियर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज कर उसके और भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में रखा सामान भी फेंक दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उसके परिजनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके भाई अब्दुल्ला, चाचा इकराम और मां के साथ भी मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज सहित अ...