रुडकी, मई 2 -- लक्सर। दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली पुलिस को मोहित कुमार निवासी भदौला फार्म, थाना पुरकाजी जिला सहारनपुर ने पुलिस को तहरीर बताया कि उसकी लक्सर बाजार में गोयल गारमेंट्स के नाम से दुकान है। 19 अप्रैल को वह अपने साथी सन्नी, कन्हैया वाशु के साथ दुकान बढ़ाकर घर जा रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमन, गौरव, शिवम व विकास उर्फ बॉबी निवासी लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...