दुकानदार से मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
कुशीनगर, मई 14 -- पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार और उसके साथियों पर मारपीट कर 35 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित सूरज पुत्र स्वर्गीय भगवान प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी कपड़े और बैग की दुकान सुभाष चौक स्थित पानी टंकी के नीचे है। आरोप है कि दुकान के पास ही दुकान चलाने वाले युवक से ग्राहकों को बुलाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मॉल गोदाम के पास रेलवे लाइन किनारे युवक अपने 6-7 साथियों के साथ घात लगाए बैठा था। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की और पीछे से रॉड से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान जेब में रखा बिक्री का 35 हजार रुपये भी छीन लिया गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे मेडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.