दुकानदार से मारपीट और काउंटर से नगदी छीनने का आरोप
चंदौली, मई 19 -- पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग स्थित एक बिरयानी की दुकान पर मंगलवार को दुकानदार ने दो युवकों पर शराब के नशे में उत्पात मचाने, मारपीट करने, दुकान में तोड़फोड़ करने और गल्ले से नकदी लेकर फरार होने का दुकानदार ने आरोप लगाया। आरोप है कि दोनों युवकों ने अन्य ग्राहकों से पहले बिरयानी देने की जिद की। इसपर दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। वही दुकान में रखा सामान फेंक दिया गया और बाहर रखी बिरयानी भी बर्बाद कर दी गई। पीड़ित के मुताबिक, हंगामे के दौरान गल्ले में रखे करीब 7 से 8 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। घटना की जानकारी 112 पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.