औरैया, अप्रैल 12 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी शिव कुमार के अनुसार 11 अप्रैल की शाम वह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी गांव का ही आशीष वहां पहुंचा और रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपी ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी और बाद में कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.