बलिया, जून 14 -- बांसडीह। स्थानीय कस्बा के बड़ी बाजार में (हनुमान मंदिर) के पास शनिवार की शाम पैसा मांगने पर कुछ लोगों ने दुकानदार पिंटू पटले को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में दुकानदार की मां मीना देवी की तहरीर पर गोड़धप्पा निवासी दीपक तिवारी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया है कि तीनों ने दुकान से सामान खरीदा और बिना पैसा दिये ही जाने लगे। जब पिंटू ने पैसा मांगा तो हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- ​सामान के रुपए मांगने पर कैंटीन दुकानदार पर जानलेवा हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...