प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- लालगंज। इलाके के पूरे बाचन (लकुरी) निवासी धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र राजाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पीड़ित की चाऊमीन की दुकान है। 11 जनवरी की शाम गांव के मोड़ के पास रंजिश को लेकर गांव के ही रामसजीवन गुप्ता, शंभूनाथ, सोनू, विकास, विशाल, मोनू समेत छह लोगों ने कहासुनी करते हुए लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.