देवघर, मार्च 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक नास्ता दुकानदार ने थाना में आवेदन देकर रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित दुकानदार गणेश कुमार केशरी ने बताया कि नास्ता का दुकान चलाते हैं। आरोपी व्यक्ति नास्ता करने के लिए आया । नास्ता करने के बाद रंगदारी के रुप में रुपए की मांग की । जिसका विरोध करने पर मारपीट कर दिया । जिससे वह घायल हो गए। प्राथमिकी के अनुसार मामला 28 मार्च 2026 की शाम करीब 3:30 बजे भूरा सिंह, छोटू कुमार और अन्य व्यक्ति दुकान पर पहुंचे और नास्ता करने के बाद रंगदारी की मांग करने लगे। जब दुकानदार ने रंगदारी देने से इंकार किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने सर पर वार कर दिया जिससे खून निकाल दिया, साथ ही दुकान के गल्ले ...