रांची, अप्रैल 12 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू में रविवार को एक दुकानदार से नाटकीय तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने सामान खरीदने के बहाने विश्वास में लेकर 25 हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अकरम की दुकान पर जाफर नाम बताकर एक व्यक्ति आया और करीब 55 हजार रुपये का सामान निकलवाया। इसके बाद उसने एक पिकअप को अपना बताते हुए सामान लोड करने को कहा। इसी दौरान उसने बहाना बनाया कि परिवार को कपड़ा खरीदने के लिए नकद पैसे देने हैं और 25 हजार रुपये उधार मांगे, यह कहते हुए कि वह लौटकर ऑनलाइन भुगतान कर देगा। विश्वास में आकर दुकानदार ने उसे नकद राशि दे दी, लेकिन युवक वापस नहीं लौटा। बाद में फोन करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। दुकानदार ने पिकअप चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह व्यक्ति उसका परिचित नहीं था। वह उसे ब...