रांची, अप्रैल 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लालपुर थाना क्षेत्र के डंगराटोली चौक के पास रहने वाले हिमांशु चौहान के साथ एक खरीदार ने मारपीट की। मारपीट की घटना में दुकानदार जख्मी हो गए। यह घटना सदर थाना क्षेत्र में हिमांशु की किचेन स्टोर की दुकान में हुई। मामले में सूचक की ओर से खरीदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि हिमांशु अपनी दुकान पर थे, इसी समय एक खरीदार वहां पहुंचा। जिसने पूर्व में दुकान से जूस कटर की खरीदारी की थी। मशीन में कुछ परेशानी आने पर वह फिर से दुकान पहुंचा। जब उसे आई खराबी को दूर करने की बात कही गई तो वह हत्थे से उखड़ गया और मारपीट कर जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...