चंदौली, अप्रैल 9 -- पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव के समीप बीते बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने बालू गिरवा रहे 35 वर्षीय अभिषेक यादव पर लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिए। पीड़ित ने जलीलपुर पुलिस चौकी पर चौबेपुर क्षेत्र के रैपुरा निवासी मोनू यादव सहित दो अन्य व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। वाराणसी चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार निवासी अभिषेक की सेमरा में बालू की दुकान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...