दुकानदार पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप
बिजनौर, जून 7 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक दुकानदार पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने में रिपार्ट लिखाई है।शुक्रवार को पीड़िता द्वारा लिखाई रिपोर्ट के अनुसार, 28 मई की दोपहर वह अपनी तीन वर्षीय भतीजी के साथ गांव में ही एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि सामान लेते समय दुकानदार ने उसके साथ बदतमीजी करने का प्रयास किया। उसने विरोध करते हुए खुद को छुड़ाया और घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी भाभी को दी। उसके माता-पिता खेत से वापस लौटने पर परिवारजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसके भाई ने पीआरवी112 पर मामले की सूचना दी। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़खानी के मामले में मुकदमा पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.