दुकानदार पर बांके से किया प्रहार
पीलीभीत, जून 9 -- पूरनपुर। थाना घुंघचाई के गांव पुन्नापुर टांडा के रहने वाले हरिपाल पुत्र सियाराम की गांव में ही परचून की दुकान है। 7 जून को उनकी दुकान पर गांव का ही अनिल कुमार पुत्र जसवंत सामान खरीदने आया। इस दौरान हरिपाल की उससे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है इस दौरान अनिल कुमार ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और बांके से प्रहार कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.