प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में रोडवेज बसअड्डे के पास दुकानदार पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के आरोपी 25 हजार के इनामी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोडवेज बसअड्डे के पास करीब दो माह पहले बाइक सवार युवकों ने परफ्यूम खरीदने के विवाद में दुकानदार पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस मामले में दो आरोपियों को चिह्नित कर जेल भेज चुकी थी। एक अन्य आरोपी दिलीपपुर के सिधारी पट्टी निवासी अधिवक्ता वैभव तिवारी फरार था। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनुपम तिवारी ने आरोपी वैभव को मंगलवार शाम उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना के बाद छिपाई गई पिस्टल किशुनदासपुर स्थित पुल के पास से बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...