बागपत, अक्टूबर 9 -- कस्बे में एक दुकानदार ने सामान लेने आई आठ वर्षीय बालिका से छेडछाड की। बालिका ने परिजनों को बताया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कस्बे के एक मौहल्ले की आठ वर्षीय बालिका घर का सामान लेने एक दुकान पर गई थी। आरोप है कि दुकानदार उसे बहला फुसलाकर दुकान के अंदर ले गया। फिर उससे छेडछाड की। बालिका ने किसी तरह खुद को बचाया और घर पहुंचकर परिजनों को बताया। परिजन बालिका को लेकर कोतवाली पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दुकानदार की तलाश में जुट गई है। कस्बे के कुछ लोग मामले में समझौता कराने में जुटे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.