संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमुअरिया खुर्द गांव में मंगलवार रात मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने किराना दुकानदार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और चाकू से लैस होकर पहुंचे और घर में घुसकर जमकर मारपीट की। घटना में दुकानदार समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनमें चार का सिर फटने से हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित घनश्याम पुत्र मोलर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में ही अपने मकान पर परचून की दुकान चलाता है। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे गांव के राजकुमार, राहुल और सोनू उसकी दुकान पर सामान लेने आए। सामान लेने के बाद तीनों किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने...