एटा, फरवरी 13 -- आधार कार्ड लेने गए युवक ने दुकानदार ने साथियों संग मिलकर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागवाला के गांव सौंसा निवासी मुलायम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी का आधार कार्ड गोलाकुंआ चौराहा स्थित अनुज की दुकान पर जाकर सही कराया था जिसके लिए 200 रुपये जमा भी कर दिए थे। गुरुवार को पत्नी का आधार कार्ड लेने गया। आरोप है कि दुकानदार 200 रुपये मांगने लगा। पीड़ित ने बताया कि रुपये पहले ही जमा करके गए थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर अनुज, अमित हरचंदपुर थाना बागवाला ने दो अन्य साथियों को बुला लिया। गालियां देने लगा। मना करने पर सरिया से हमला कर घायल कर दिया। जिससे पीड़ित गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को...