दुकानदार ने लगाया लूटपाट और राजनीतिक रसूख की धमकी का आरोप
बिजनौर, मई 14 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्रियान निवासी इंतजार अहमद ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी दुकान में लूटपाट और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। पिछले 50 वर्षों से किराए की दुकान में होटल चलाने वाले पीड़ित इंतजार अहमद ने दुकान मालिक बुलंद अख्तर और उसके साथियों आसिफ, जमन व परवेज पर शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है, कि दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद, होटल का सामान और जरूरी सरकारी दस्तावेज (नगर पालिका लाइसेंस व एफएसएसएआई) चोरी कर लिए। विपक्षी पक्ष ने फर्जी दस्तावेजों और गलत तथ्यों के आधार पर पहले हुई शिकायतों पर कार्रवाई रुकवा दी। पीड़ित ने अपने भाई के नाम से लगाए गए अंगूठे के निशान को भी फर्जी बताते हुए इसकी जांच की मांग की है। मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.