महाराजगंज, मार्च 13 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम जमुई पंडित निवासी एक शख्स ने दुकान पर आकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम जमुई पंडित निवासी प्रमोद वर्मा ने बताया है कि बरोहिया चौराहे पर उसकी दुकान है। उसके गांव का एक शख्स अपनी पत्नी के साथ दुकान पर आया और बिना किसी कारण के उसे गाली देते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दिलीप चौधरी और उसकी पत्नी निवासी ग्राम जमुई पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...