रायबरेली, जून 10 -- महराजगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव में उधारी के रुपये को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कई लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण पुत्र सुखदेव द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में मारपीट करने वाले लोगों को नामजद किया गया। इसमें पीड़ित का आरोप है कि उनकी पुत्री की शादी के दौरान योगिता की दुकान से कपड़े उधार लिए गए थे। इसी लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि बीती 6 जून की रात विपक्षी पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद को लेकर धमकियां देते हुए मारपीट की। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर...