हापुड़, फरवरी 25 -- जनपद बुलंदशहर के ओरंगाबाद निवासी मोहम्मद उमर ने बताया कि वह गांव गांव में टोपी, तोलिया आदि बेचने का काम करते है। मंगलवार को भी वह गढ़ के गांव सरुरपुर में सामान बेचने के लिए आए थे। वहां पर गांव निवासी युवक ने उसके ग्राहक को अभद्रता करनी शुरू कर दी। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.