गौरीगंज, जून 6 -- कमरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच साल की मासूम बच्ची से दुकानदार द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व छेड़खानी का मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की दोपहर उसकी पांच साल की बेटी गांव के ही सईद की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने उसके साथ छेड़खानी की। घर वापस लौटने पर उनकी पुत्री ने परिजनों से दुकानदार की हरकत के बारे में जानकारी दी और आगे से उसकी दुकान पर कभी न जाने की बात कही। मामले में सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सईद के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व ...