हमीरपुर, मार्च 31 -- कुरारा, संवाददाता। कुरारा थानाक्षेत्र के मनकी कला गांव निवासी महिला से दुकानदार ने मारपीट की। पीड़िता ने दुकानदार के खिलाफ चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मनकी कला गांव निवासी राधा पत्नी बृजभान ने पुलिस चौकी हरौलीपुर में तहरीर देकर बताया की 29 मार्च को मैने अपनी पुत्री नैनशी को गांव स्थित मनोज की दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए भेजा था। तब दुकानदार ने मेरी पुत्री से कहा कि बहुत ठंडा पीती हो। उसने लौट कर बात बताई तो मेरे पति उसकी दुकान में गए तो उसने गाली गलौज किया तथा पत्थरमारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मैं भी मौके पर गई तो शिवनारायण ने मेरे साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिये। पीड़िता ने चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी पर झूला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.