रायबरेली, मार्च 20 -- सलोन, संवाददाता। थरिया निवासी अनीता पत्नी रमेश कुमार बेटे और एक अन्य महिला के साथ शुक्रवार दोपहर सलोन बाजार आई थी। जिसे दुकानदार ने पीट दिया। महिला कस्बे में स्थित दुकान में प्लास्टिक की रस्सी खरीदने पहुंची। महिला के साथ उसका बेटा और दूसरी महिला भी मौजूद थी। महिला का आरोप है कि दुकानदार ने रस्सी दो सौ रुपये में देने की बात कही। इसपर उसने दुकानदार को पांच सौ का नोट दिया और तीन सौ रुपये वापस मांगे। लेकिन दुकानदार ने रस्सी का रेट ढाई सौ रुपये काट लिया। महिला ने इसका विरोध किया तो दुकानदार और उसके पुत्र ने महिला को सड़क पर गिराकर पीटा जिससे महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया और आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। कोतवाल पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला का सीएचसी में इलाज चल रहा है। अभी तहरीर नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.