गिरडीह, मई 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद एक फुटपाथी दुकानदार ने एक बंद मकान पर अवैध कब्जा कर लिया। सरिया रोड में प्रशासन के बुलडोजर से फुटपाथी दुकानें टूटने के बाद आरोपी पंकज महतो उर्फ पंकज स्मार्ट ने सरिया रोड स्थित किसान भवन के सामने एक बंद पड़े मकान का रात में ताला तोड़कर सामान शिफ्ट कर दिया और बाहर स्टूडियो का बोर्ड लगा दिया। गिरिडीह निवासी सुरेंद्र बर्मन की शिकायत पर थाना प्रभारी राजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ताला तोड़कर मकान खाली कराया और सामान हटवाया। सुरेंद्र बर्मन ने बताया कि मकान उनका है। ऑफिस के रूप में उसे रखा था और उन्होंने निगरानी के लिए अजय गुप्ता व मन्नू साव को एग्रीमेंट पर दे रखा था। सूचना मिलने पर वे यहां पहुंचे तब नजारा देखकर हैरान रह गए। थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल ...