बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के आम्बेडकर चौक के दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क पर ही दुकानें सजा दी रही हैं। खरीदारों की भीड़ के कारण सड़क संकीर्ण हो जाती है। इससे खासकर बड़े वाहनों को चौक से होकर गुजरने में काफी परेशानी होती है। हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने कहा कि बहुत जल्द आम्बेडकर चौक से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.