अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला कि ला में दुकानबंद कर लौट रहे युवक से हमलावरों ने मारपीट कर दी। गले से सोने की चेन और नगदी लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस के मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगला किला निवासी सतीश शर्मा गांव में ही दुकान चलाते हैं। आरोप है कि वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ युवक नशे में हंगामा कर रहे थे। उन्होंने आरोपी युवकों से रास्ते से हटने के लिए कहा तो आरोपी आक्रोशित हो गए। गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। गले से सोने की चेन और नगदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अफजाल, फैजान, फैय्याज, मुन्ने, बन्ने समेत 15 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुकानदार से मारपीट का मामला सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.