उरई, फरवरी 25 -- जालौन। दुकान बंद करके बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे युवक को रोककर रंगबाजी दिखाते हुए दूसरे युवक ने अभद्रता करते हुए धमकी दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी अरसलान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह बाजार स्थित अपनी दुकान को बंद करके बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल टैंक पर जा रहा था। जब वह रास्ते में ही था तभी रास्ते में मोहल्ला कटरा निवासी राहुल कुशवाहा ने उसे रोक लिया और उसके साथ रंगबाजी दिखाते हुए अभद्रता करने लगे। मना करने पर गाली, गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.