दुकानदार को रास्ते में रोककर पीटा, चार पर रिपोर्ट
संभल, मई 28 -- ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर मुंड निवासी वीरेन्द्र कुमार ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि जनपद अमरोहा के कस्बा सैदनगली में खाद बीज की दुकान पर काम करता है। तीन पहले बराबर में खाद की दुकान संचालक ने मारपीट करने की धमकी दी थी। मंगलवार शाम दुकान से घर वापस लौट रहा था। जैसे वह अशरफपुर धारंगपुर के चौराहे पर आया तो शिवा व तीन अज्ञात लोगों ने रोक लिया और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई व भाभी को आता देख वह लोग मौके से भाग गए। पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल को थाने ले गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.