बरेली, मार्च 12 -- फरीदपुर/भुता। दुकान बंद कर जा रहे है दुकानदार को दबंगों ने रास्ते में घेर कर पीटा। दुकानदार ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट करने एवं 5000 छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दुकानदार का मेडिकल कराया है। भुता के रूपियापुर पटना के मोर सिंह की रसूला चौराहे पर परचून की दुकान है। मोर सिंह ने बताया कि गांव के लोगों से उनका नाली को लेकर विवाद चल रहा था। देर शाम पर मोरसिंह अपनी दुकान बंद कर गांव लौट रहे थे। रसूला गांव के पास बाइक सवार दबंगों ने घेर लिया। इसके बाद उन्होंने मोर सिंह से मारपीट की। आरोप है जेब में रखें 5000 छीन लिए। शोर सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दबंग हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। मोर सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मोर सिंह को मेडिकल के लिए भेजा। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.