दुकानदार को मारपीट कर किया अधमरा, चार के विरुद्ध केस
मऊ, जून 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के एलआईसी बिल्डिंग के नीचले फ्लोर पर स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान कें दुकानदार को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मदापुर समसपुर निवासी बदरुल इस्लाम की कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के एलआईसी बिल्डिंग के नीचले फ्लोर पर रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बुधवार की शाम पकड़ी बुजुर्ग निवासी विवेक राजभर, विकास, राज व शिवम निषाद उक्त दुकान पर कपड़े खरीदने पहुंचे। मूल्य को लेकर दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई। उस वक्त युवक कपडा लेकर चले गए और कुछ देर बाद वापस आए और गाली गलौज करते हुए दुकानदार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.