रांची, जून 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बिरसा चौक निवासी संजीव कुमार को बदमाशों ने पीटकर उनसे 12 हजार रुपए लूट लिया। इस संबंध में संजीव कुमार ने जगन्नाथपुर थाना में अभिषेक कुमार समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। संजीव ने पुलिस को बताया कि 24 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे वह अपनी दुकान बंदकर स्कूटी से घर जा रहा था। पुराना विधानसभा के पास स्कूटी में सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका और उनसे उलझ गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हथौड़ा से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। दुकान के सेल के 12 हजार रुपए भी लूट लिया। इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी भाग निकले। राहगीरों ने उन्हें घर पहुंचा। इलाज कराने के बाद वह सोमवार को थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...