एक संवाददाता, जनवरी 22 -- नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कपसिया पुल पर लुटेरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जोगाचक गांव निवासी विनोद यादव के 25 वर्षीय पुत्र अजीत यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कौआकोल निवासी शंकर साव अपने रोजमर्रा के काम के बाद कपसिया गांव स्थित अपनी किराना दुकान बंद कर रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान कपसिया पुल के पास चार से पांच की संख्या में मौजूद लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे। खुद को बचाने के लिए शंकर साव ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पास के जोगाचक गांव में सरस्वती पूजा के लिए पंडाल निर्माण में जुटे करीब दस युवक मदद के लि...