दुकानदार को पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह से पीटा, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
एटा, सितम्बर 24 -- अलीगंज, दुकान से सामान खरीदने के बाद रुपये मांगने पर पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद बिना वर्दी में अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और दुकानदार और उसके भाई को लाठी से बेरहमी से पिटाई की। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया और पांच सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। मोहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी अलीम पुत्र खैरूददीन परचून की दुकान करता है। आरोप है कि बुधवार रात को सिपाही संदीप पहुंचे और दुकान से सामान ले लिया। अलीम ने सामान के रुपये मांगे तो सिपाही ने रुपये देने से इंकार कर दिया। रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सिपाही संदीप ने अन्य पुलिसकर्मियों को बुला लिया। सादा वर्दी में चार अन्य सिपाही भी पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.