प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के पयागपुर औरिस्ता निवासी सचिन पटेल की आसलपुर बाजार में मोबाइल की दुकान है। वह सोमवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। आसलपुर गांव में ही खेतों के बीच से गुजरे रास्ते पर मौजूद युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने सचिन को मारपीट कर मोबाइल और करीब सात हजार रुपये लूट लिया। सचिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास खोजबीन की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। एसओ सत्येंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि खेतों की ओर टहल रहे युवकों ने दुकानदार से मोबाइल छीना है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.