बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। तिंदवारी थाने के जौहरपुर तिलका डेरा निवासी इंद्रजीत पुत्र शोभा वर्मा ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह दस बजे वह दुकान सामान लेने गया था। दुकान में बैठे गांव के ही रमेश पुत्र रामऔतार ने बेवजह गाली-गलौज किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पीटा। उसे कफी चोंटे आईं। पुलिस ने रमेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...