मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- मझोला के एकता कालोनी निवासी दुकानदार किशनपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब एक साल से गंगवारी निवासी फहीम से उसकी दुश्मनी चल रही है। आए दिन फहीम उसकी दुकान और मकान के आसपास मंडराता रहता है। रविवार रात करीब 8:15 बजे भी दुकान के पास खड़ा था। किशनलाल सिंह के अनुसार उसने इस तरह दुकान के आसपास घूमने पर आपत्तिज जताई तो आरोपी फहीम ने तमंचा निकाल कर उसके ऊपर तान दिया। किशनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी फहीम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...