बलिया, जून 18 -- बलिया। बांसडीह क्षेत्र के रामपुर कला चट्टी पर सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद की है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। रामपुर कला चट्टी पर गुमटी पर पहुंचे युवकों ने दुकानदार सौरभ उर्फ गांगुली से सिगरेट ली और पैसे मांगने पर दुकानदार पर लोहे की राड और चाकू से दुकानदार पर हमला कर घायल कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सिगरेट का पैसा मांगने पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में दुकानदार के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गोड़धप्पा...