दुकानदार के साथ मारपीट, कार्रवाई की मांग
मुजफ्फर नगर, मई 20 -- मोरना। भोकरहेड़ी में एक दुकानदार ने दो युवकों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला लोकुपुरा निवासी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कस्बे के बाजार में किरयाना की दुकान चलाता है।बीते रविवार की देर शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी कस्बा निवासी दो युवक उसकी दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया।पीड़ित ने अपनी जान-माल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.