नोएडा, मई 9 -- नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-20 थानाक्षेत्र स्थित अट्टा बाजार में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले दुकानदार के साथ मामूली विवाद में मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों दुकानदार हैं। अट्टा गांव निवासी नंदन ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह गली नंबर दो में जूते-चप्पल की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे उनकी दुकान के सामने पवन यादव और पवन शाह पहुंचे। दोनों पहले से दुकान के सामने खड़े थे। पीड़ित ने वहां खड़े होने का विरोध किया तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोबारा टोकने पर उसके साथ मारपीट की। मामा धर्मेंद्र झा को भी पीटा। शोर सुनकर उसके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जाते-जाते पूरे परिवार को ...