हमीरपुर, जनवरी 28 -- राठ, संवाददाता। छत के रास्ते टीन उखाड़कर चोरी करने के लिए चोर ने दुकान में घुसने का प्रयास किया। दुकानदार की ललकार पर चोर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी राज गुप्ता पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि उसकी किराना स्टोर के नाम से बजरिया स्थित मछली मंडी के सामने किराना स्टोर की दुकान है। वह दुकान पर ही सो रहा था। सोमवार की रात छत के रास्ते से टीन उखाड़कर चोरों ने दुकान में घुसने का प्रयास किया। टीन उखाड़ कर दुकान में घुस रहे चोर की आहट से वह जाग गया। उसकी ललकार पर चोर भाग गए। राज गुप्ता ने बताया कि चोर डेढ़ फीट गली के अंदर से छत पर आए थे। राज गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.