कटिहार, मई 30 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला बाजार स्थित एक स्टील एंड गिफ्ट दुकान में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान से मिक्सी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार बृजेश कुमार ने बताया कि वह कुछ देर के लिए बाथरूम करने दुकान से बाहर गए थे। इसी दौरान एक युवक दुकान में घुसा और मौका पाकर मिक्सी उठाकर फरार हो गया। वापस लौटने पर सामान गायब देख उन्हें चोरी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में एक युवक मिक्सी लेकर दुकान से बाहर निकलते और उसे एक ऑटो में रखकर फरार होते दिखाई दे रहा है। घटना के बाद दुकानदार ने मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण चोरी की घटनाओं में लगा...